अमित शाह के झूठे दावों का BRS ने किया पर्दाफाश, केंद्र पर बोला तीखा हमला
विनोद कुमार ने कहा कि केंद्र ने उपकर के रूप में तेलंगाना से 39,000 करोड़ रुपये एकत्र किए और बदले में राज्य को केवल 34000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

तेलंगाना को केंद्र की सहायता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झूठे दावों का पर्दाफाश करते हुए, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भाजपा नेता से अपने तथ्यों को सही करने और लोगों को गुमराह न करने की मांग की।
तेलंगाना राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी विनोद कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को चेवेल्ला में जनसभा में झूठ बोला था। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने दावा किया कि उसने तेलंगाना को 30,000 करोड़ रुपये दिए हैं।
विनोद कुमार ने कहा कि केंद्र ने उपकर के रूप में तेलंगाना से 39,000 करोड़ रुपये एकत्र किए और बदले में राज्य को केवल 34,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
लोगों को गुमराह करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की आलोचना करते हुए, एससी कल्याण मंत्री कोप्पुला ईश्वर ने कहा कि भाजपा नेता विभिन्न राज्यों में लोगों के विभिन्न वर्गों से मिल रहे बीआरएस के समर्थन को पचा नहीं पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications