कितनी संपत्ति की मालकिन हैं नागालैंड में इतिहास रचने वाली दोनों महिला विधायक?
नागालैंड में बीजेपी गठबंधन ने बाजी मार ली है। वहां पर पहली बार दो महिलाएं चुनाव जीतीं, जो करोड़ों की मालकिन हैं।
नागालैंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इस बार राज्य में इतिहास भी रचा गया, जहां पहली बार दो महिला विधायकों ने जीत दर्ज की। राज्य की दीमापुर तृतीय विधानसभा बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन ने हेकानी जखालू को मैदान में उतारा था। उन्होंने बाजी मार ली है। इसी तरह इस गठबंधन की एक अन्य महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट पर विजय पताका फहराया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों महिला विधायक करोड़पति हैं। दोनों ही लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं।

क्रुसे के पास 13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
सबसे पहले बात करते हैं सलहूतुनू क्रुसे की। myneta.info के मुताबिक वो नागालैंड के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं। उनके पास करीब 11.52 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि चल संपत्ति 1.81 करोड़ की है। अभी उनके ऊपर किसी तरह को लोन या अन्य देनदारी नहीं है। अच्छी बात ये है कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक केस नहीं दर्ज है।

55 लाख की गाड़ियां
सलहूतुनू क्रुसे को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उनके काफिले में टोयोटा फॉर्च्यूनर और टोयोटा कोरोला है। दोनों की कीमत 55 लाख से ज्यादा की है। इसके अलावा वो बहुत सी ब्लिडिंग की मालकिन भी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक क्रुसे सिर्फ 12वीं तक पढ़ी हैं। वो एक स्कूल भी चलाती हैं।

जखालू की संपत्ति 5 करोड़ के पार
अब बात हेकानी जखालू की, वो भी करोड़पति विधायक हैं। उनके पास साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। myneta.info के मुताबिक जखालू की चल संपत्ति Rs 3,51,36,767 की है। इसमें से 1.32 करोड़ के वाहन उनके पास है। उनके काफिले में इनोव, स्विफ्ट और टाटा की कई गाड़िया हैं। जखालू के पास Rs 2,07,42,000 की अचल संपत्ति भी है। हालांकि उनके ऊपर 41 लाख का लोन भी है।












Click it and Unblock the Notifications