'पहले पाकिस्तान हमला करता था, अब हम घर में घुसकर मारते हैं' छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह खत्म कर देंगे नक्सलवाद

CG Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 अक्टूबर को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान के उतरने वाले स्थान का नाम शिव श्रद्धा रखकर भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति दिखाई है।

लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने महादेव के नाम पर सट्टा शुरू कर दिया। गृहमंत्री ने जशपुर जिले के बगीचा इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद 5 वर्ष के भीतर पूरे छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म कर दिया जाएगा।

Chhattisgarh, will end Naxalism

गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार है। मोदी ने चंद्रयान भेजा चंद्रमा पर और जहां चंद्र यान उतरा, उस जगह का नाम शिव शक्ति पॉइंट रख कर दिया। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार है। उन्होंने क्या किया? महादेव ऐप से जोड़कर सट्टा खोलने का काम किया। शर्म करें, कम से कम महादेव को तो छोड़ देते।

गृहमंत्री छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर चावल घोटाला और अन्य घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा यहां का बच्चा बच्चा कह रहा है। सट्टे पे सट्टा कौन करा रहा, भूपेश कक्का'। भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में कका कहा जाता है।

उन्होंने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के दौरान देश के असुरक्षित हाथों में होने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई।

कांग्रेस की सरकार थी तब रोज पाकिस्तान से आतंकवादी घुस कर हमारे यहां धमाके करते थे। जब मोदी सरकार बनी तब आतंकवादियों ने उरी और पुलवामा में भी हमला करने की कोशिश की लेकिन 10 दिनों के भीतर ही पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों को खत्म कर दिया।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाकों के कुछ जिले अभी भी नक्सलवाद का दंश भोग रहे हैं। मैं कह रहा हूं आप डबल इंजन केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाइए, 5 साल में हम नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+