छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार बनने के बाद नक्सलियों की खैर नहीं: विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को हाल ही में बहुत बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बड़ा स्ट्राइक कर 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी जी जबसे प्रधानमंत्री बने तबसे नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ एक सातत्यपूर्ण अभियान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चलाया है।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इस अभियान में और गति आई है। हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाना चाहते हैं। नक्सलियों के आतंक से छत्तीसगढ़ मुक्त होगा। लोगों के बीच इसका भय नहीं रहेगा। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ के CM भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला, ED की जांच में हुआ खुलासा: वीडी शर्मा












Click it and Unblock the Notifications