Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले चेक कर लें गाड़ियों की लिस्ट
Chhattisgarh Train Update: त्योहार सीजन खत्म होते ही रेलवे अब एक बार फिर पटरियों पर काम शुरू कर रहा है। बिलासपुर मंडल के करकेली स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने और यार्ड माडिफिकेशन के तहत रेलवे ने 16 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। ये ट्रेनें 16 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक रद रहेंगी, जिसके कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
क्या है पूरा मामला?
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर तीसरी रेल लाइन का काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत, बिलासपुर और कटनी के बीच 1680 करोड़ रुपये की लागत से 165.52 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य ट्रेनों के परिचालन में तेजी लाना और यात्रियों का यात्रा समय कम करना है।

17 नवंबर से शुरू होने वाले इस कार्य के कारण बिलासपुर मंडल के अनेक रेल रूट्स पर यातायात प्रभावित होगा। इस दौरान किए जा रहे कार्यों से यात्री ट्रेनों के परिचालन में व्यवधान उत्पन्न होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, काम के पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी और यात्री सुविधाओं में भी सुधार होगा।
कैंसल होने वाली ट्रेनों की सूची
- 16 नवंबर से 19 नवंबर तक
- जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस
- बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस
- रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस
- कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल
- 17 नवंबर से 20 नवंबर तक
- अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस
- दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस
- चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल
- 18 नवंबर
- रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
- कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस
- 19 नवंबर
- चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल
- चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल
- अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
- 14 नवंबर
- दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस
- 16 नवंबर
- नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
- 17 नवंबर से 19 नवंबर तक
- चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल
- चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए रेलवे के आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। यह रेलवे परियोजना ट्रेनों के संचालन में सुधार लाएगी और यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी, लेकिन इस दौरान कुछ दिन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
यह भी पढ़ें गुजरात में हुई छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर एफआईआर? कांग्रेस ने बताई सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications