छत्तीसगढ़ के गरियाबन्द में सड़क हादसा, 5 की मौत, सीएम भूपेश ने की मुआवजे की घोषणा
5 killed in road accident in Chhattisgarh's Gariaband, CM Bhupesh announces compensation
रायपुर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई ,जबकि 17 घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना के तत्काल बाद 14 घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

दरअसल जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के ग्राम मजरकट्टा के ग्रामीण एक जन्मोत्सव शामिल होने के लिए अन्य गांव गए थे और वापसी में ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दरमियान जोबा गांव के पास एक ट्रक से ट्रेक्टर की भिड़ंत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक में ट्रेक्टर की ट्राली पलटने से 5 लोगो की मौत हो गई।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने घटना पर दुख जताया
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने गरियाबंद जिले के नेशलन हाईवे के पास हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने इस भीषण सड़क हादसे में बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनके शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना की है। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है। सभी लोग मजरकट्टा गांव के निवासी थे।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़क हादसे में लगातार वृद्धि हो रही है। इस पर अंकुश लगाने के दिशा में सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने इसके साथ ही इस घटना में जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिजनों सहित घायलों को तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है।
मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद की इस घटना में घायलों हुए लोगों के बेहतर उपचार कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। इसके अलावा मृतकों के परिवार को 2 लाख रु और घायलों के उपचार हेतु 50,000 रु की सहायता राशि देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications