यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में 4 स्पेशल ट्रेनों को किया गया रद्द, रायपुर- बिलासपुर होंगे प्रभावित

Chhattisgarh Trains Cancelled: दीपावली का त्यौहार निकट है। ऐसे में यात्रियों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में एक दफा फिर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते 4 गाड़ियों को रद्द किया है।

रायपुर रेल मंडल के भाटापारा और हथबंद रेलवे स्टेशनों के मध्य लेवल क्रॉसिंग पर स्थित गर्डर लांचिंग का कार्य तीसरी अप और मिडिल लाइन को ब्लॉक करके किया जाएगा। यह काम 17 अक्तूबर को रात 10 बजे से अगले 04 घंटे तक किया जाना है, लिहाजा 4 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

chhattisgarh news jpg

बिलासपुर से रायपुर की तरफ जाने वाली कुल 4 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द का दिया है। यह सभी गाड़ियां 18 और 19 अक्टूबर को रद्द रहेंगी।

18 अक्तूबर को प्रभावित ट्रेनें

(1)बिलासपुर से चलने वाली 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल नहीं चलेगी।

(2) रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल नहीं चलेगी।

9 अक्तूबर को प्रभावित ट्रेनें

(1) जूनागढ़ रोड से चलने वाली 08276 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर स्पेशल नहीं चलेगी।

(2) रायपुर से चलने वाली 08280 रायपुर-कोरबा मेमू पैंसेजर स्पेशल नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें Dhan Kharidi Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+