Dhan Kharidi Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी
Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में फिर धान और किसान पर सियासत शुरू हो गई है। धान खरीदी का मौसम आते ही एक बार फिर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी के बीच तू- तू मैं-मैं शुरू गई है। दोनों ही दलों से जुड़े लोग धान और किसान के मुद्दे को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस बात की सूचना खुद विष्णुदेव सरकार के मंत्री टंकराम वर्मा ने दी है।
मंत्री टंकराम वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस बार छत्तीसढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, जबकि कांग्रेस की ओर से लगातार यह मांग की जा रही है कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू की जानी चाहिए। कांग्रेस की इस मांग पर अपना जवाब पेश करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि हम किसान के बेटे हैं, खेती करते हैं। नंवबर में धान कटाई के पश्चात धान गीला रहता है ,जिसे किसानों को सुखाना पड़ता है। ऐसे में 15 नवंबर से धान खरीदी करना ठीक है,इससे किसानों का धान तैयार हो जाएगा।

ज्ञात हो कि इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने बयान में कहा था कि धान खरीदी एक नंवबर से करनी चाहिए। ऐसा ना करके किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। वही इस मामले में पलटवार करते हुए भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कहा था कि दीपक बैज को किसानों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार है .भाजपा जो भी वादा करती है, उसे पूर्ण करती है ।
दरअसल, छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने इस बार लगभग 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य और अनुमान रखा गया है। राज्य में इस बार 2058 कॉपरेटिव सोसाइटी और 2739 धान उपार्जन केन्द्र हैं । इस वजह से धान खरीदी की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक अवकाश घोषित, जानिए दशहरा-दीपावली समेत कब मिलेंगी छुट्टियां












Click it and Unblock the Notifications