छत्तीसगढ़ के 20 खिलाड़ी ताइक्वांडो नेशनल प्रतियोगिता में होंगे शामिल,जशपुर के 6 खिलाड़ी लखनऊ रवाना

CHHATTISGARH: ताइक्वांडो खेल में जशपुर जिले के खिलाड़ी लगातार जिले का नाम राज्य सहित पूरे देश में रोशन कर रहे है। इस कड़ी में आज जशपुर के एकलव्य खेल अकादमी के ताईक्वांडो विधा के 4 खिलाडी करण राम, अर्जुन राम, अजय चौहान, राकेश राम व संत पॉल्स इंग्लिश मीडियम बगिमा की इशिका लकड़ा, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के युवराज कुमार अपने कोच नंदलाल यादव के साथ लखनऊ, उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुए है।

TIQANDO JASHPUR

प्रशिक्षक नंदलाल यादव ने बताया की सभी खिलाडी 28 से 30 जुलाई 2023 तक आयोजित 6वी कैडेट नेशनल चौंपियनशिप 2023 में समिलित होंगे। यह चयनित खिलाडी रायगढ जिले में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाते हुए राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया है। उन्होंने बताया की पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित खिलाडियों को भारतीय ताईक्वांडो संघ के सयुक्त सचिव व छत्तीसगढ़ ताईक्वांडो संघ के महासचिव श्री अनिल दिवेदी के नेतृत्व में सम्मिलित किया जा रहा है। श्री दिवेदी ने बताया की प्रदेश भर के 20 खिलाडी 6वी कैडेट नेशनल प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे।

इस दौरान सभी चयनित खिलाडियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार गुप्ता व जिला खेल अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। इस दौरान डीएसओ स्कूल शिक्षा प्रेम सिदार, अकादमी अधीक्षक सुनील निराला, तीरंदाजी प्रशिक्षक राजेंद्र देवांगन और तैराकी प्रशिक्षक गजेंद्र साहू उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CG: जल-जीवन मिशन में अनियमितता, दो वर्षों के लिए फर्म ब्लैक लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+