प्रधानमंत्री के कार्यक्रम व सुरक्षा में तैनात किए गए 6 अधिकारी व जवान कोरोना पॉजिटिव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को खजुराहो आने से पहले 6 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी ड्यूटी पीएम के प्रोटोकाॅल व सुरक्षा में लगाई गई थी।

corona update

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रीवा आ रहे हैं। इसके पूर्व वे दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट उतरेंगे। यहां से विशेष के हेलीकाॅप्टर से रीवा जाएंगे। पीएम के प्रोटोकाॅल व सुरक्षा में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट कराए गए थे। ग्वालियर से आई रिपोर्ट में छह अधिकारी-कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है।

छतरपुर जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार ग्वालियर मेडिकल काॅलेज से जारी रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर जिले से जो सैंपल भेजे गए थे, उनमें बिजली विभाग के एसई, नगर पालिका सीएमओ, खाद्य एंव औषधि प्रशासन अधिकारी, सीआईएसएफ खजुराहो के जवान, स्वास्थ्य कर्मियों सहित कुल 6 अधिकारी-कर्मचारियों व जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब इनकी जगह अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

Recommended Video

    रीवा: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां हुई पूर्ण, आज पहुंचेंगे कई केंद्रीय एवं राज्य मंत्री

    संभाग कमिश्नर, आईजी की रिपेार्ट निगेटिव

    इधर सागर संभाग के कमिश्नर वीके रावत, आईजी सागर सहित तीन अधिकारियों के कोरोना सैंपल बीते रोज बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज भेजे गए थे। रविवार सुबह इन सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    बता दें कि संभागीय अधिकारी भी पीएम मोदी के खजुराहो आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। जानकारी अनुसार पीएम की सुरक्षा, प्रोटोकाॅल सहित अन्य व्यवस्थाओं में जितने भी अधिकारी, कर्मचारी व सुरक्षा जवान तैनात किए जाते हैं, सभी का अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट कराया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+