Panna News: मिट्टी माफियाओं से साठगांठ करना पड़ा महंगा, पन्ना में दो पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
Panna News: मध्य प्रदेश पन्ना जिले में इन दिनों कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। कुछ पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी भूल कर मिट्टी माफियाओं से अवैध वसूली में लगे है।
पूरा मामला सलेहा थाना अंतर्गत देखने को मिला। जहां डायल 100 के पुलिस कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि कुछ किसान खेत में ईंट बनाने के लिए एक प्राइवेट खेत की मिट्टी ट्रेक्टर ट्राली में ले जा रहे थे। जिसे डायल 100 के कर्मचारियों ने ग्राम गंज में पकड़ा लिया।
इसके बाद ट्रेक्टर ट्राली छोड़ने के एवज में पैसे की मांग की गई और 30 हजार रुपये नगद एवं 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर ट्रेक्टर ट्राली को छोड़ दिया। साथ ही किसानों को धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया या शिकायत की तो हाँथ पैर तोड़ देंगे।
घटना के बाद डरे सहमे किसानो ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए अपनी आप बीती सुनाई हैं। किसान मिजाजी लाल ने बताया कि उनहोने डर की वजह से अपनी गाढ़ी कमाई डायल 100 कर्मियों को दे दी। अब उन्हें डर सता रहा है कि कही उक्त कर्मी उन पर बेवजह से कार्यवाही न कर दें।
मामला सामने आने के बाद उक्त पुलिसकर्मियों के द्वारा दबाब बनाया जा रहा है। साथ ही पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही है। हालांकि पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल ही मामले को संज्ञान में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त वसूली के आरोप में लिप्त दोनों पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य से हटाकर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। एवं विभाग के सभी कर्मचारियों को संदेश दिया है कि अपना काम पूरी जिम्मेदारी और नैतिकता से करें नहीं तो सख्ती से दंडित किया जाएगा। और दंड ऐसा रहेगा कि भविष्य में कोई कर्मचारी ऐसी हरकत न कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications