viral video: एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, बाल खींचे...कॉलेज कैंपस में छात्राओं के बीच महाभारत हो गई
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में छात्राओं के भिड़ंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कॉलेज केंपस से निकली छात्राएं पहले किसी बात पर आपस में उलझ गईं। फिर देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। एक दूसरे के बाल भी नोचे गए। जो छात्राएं कमजोर पड़ीं उनकी चीखें भी सुनाई पड़ीं।चीख-पुकार से मौके पर हड़कंप मच गया।
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच का मामला है। घटना विश्वविद्यालय परिसर के अंदर की है। मारपीट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना विश्वविद्यालय परिसर में चल रही थी उसी दौरान किसी ने छत से उसका वीडियो बना लिया। एक दूसरे पर जानी दुश्मनों की तरह लड़कियों ने हाथ चलाए हैं, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।
शुरूआत में छात्राओं के दो समूह बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बातचीत बहस में बदल जाती है और फिर मारपीट शुरू हो जाती है। छात्राएं एक-दूसरे पर टूट पड़ती हैं। कुंग फू फाइटर बनकर एक दूसरी पर लात-घूंसे और चप्पलों से हमला कर देती हैं। बाल पकड़कर मारपीट करने में छात्राएं इतनी मशगूल हो जाती हैं कि उन्हें वीडियो बनने का पता ही नहीं चलता।
यह वीडियो कब का है और मारपीट की वजह क्या है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वीडियो सामने आया है और इसकी जांच की जा रही है।
मारपीट की वजह का पता लगाया जा रहा है और साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसने बनाया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट करने वाली छात्राएं किस सब्जेक्ट की हैं। पर घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं विश्वविद्यालय परिसर में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications