कौन है खान सर? जिनके सामने धीरेंद्र शास्त्री ने जोड़ा हाथ, वीडियो में बदले-बदले से हैं बागेश्वर बाबा के अंदाज

Dhirendra Shastri News: छतरपुर के बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो धीरेंद्र शास्त्री और उनके स्कूल के शिक्षक 'खान सर' की मुलाकात का है। जिस तरह शास्त्री अपने बचपन के शिक्षक के सम्मान में हाथ जोड़कर झुक गए उसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री 15 अगस्त को अपने बचपन के स्कूल गए हुए थे। धीरेंद्र शास्त्री को मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण के लिए बुलाया गया था। गंज गांव स्थित स्कूल में पहुंचकर बाबा बागेश्वर की बचपन की यादें ताजा हो गईं। शास्त्री ने स्कूल के अपने बचपन के टीचरों से मुलाकात की।

Khan Sir Dheerendra Shastri folded his hands

खासतौर पर खान सर से उनकी मुलाकात देखने लायक थी। खुद खान सर ने आगे बढ़कर अपने छात्र का स्वागत किया। गाड़ी से उतरते ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाथ जोड़ लिए और झुकते हुए खान सर को नमस्कार कर लिया। उनका हाल चाल पूछा। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए स्कूल के अंदर गए।

दरअसल, स्कूल में हलीम खान हैं जो इतिहास पढ़ाते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से खान सर की खूब तारीफ की, उन्होंने कहा, 'खान सर आज भी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं। वह इसी नाम से जाने जाते हैं। आपने बचपन में मेरा खूब ध्यान रखा और बहुत मन से पढ़ाया। आपने बहुत लाड़-प्यार दिया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बचपन में पास के ही गांव गंज के एक शासकीय स्कूल में पढ़ते थे और इसी स्कूल में 15 अगस्त के दिन चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था।

ध्वजारोहण के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिस स्कूल में पढ़े हो और वही पर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाए जाएं ये किसी सपना पूरा होने जैसा है। मुझे गर्व है कि मैं जिस स्कूल में पढ़ता था मुझे वहीं पर बतौर अथिति बुलाया गया। बागेश्वर बाबा ने सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा गाना भी गाया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की देश और राष्ट्र सबसे पहले है उसके आगे कुछ भी नहीं। जो लोग वंदे मातरम नहीं बोल सकते उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+