MP-UP Police Border Meeting: सीमा पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, नदी-छोटे रास्ते होंगे सील

MP Assembly Election 2023 की घोषणा से पहले ही मप्र पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। बुंदेलखंड के खजुराहो में एमपी-यूपी पुलिस की बार्डर मीटिंग रखी गई। इसमें सीमा के आर-पार अपराधों और अपराधियों पर अंकुश लगाने, सीमा पर बैरियर बनाने, नदी मार्गों और छोटे रास्तों को सील करने सहित चुनाव के दौरान अनाधिकृत वस्तुएं लाने-ले-जाने पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा की गई है।

MP-UP बार्डर मीटिंग: बैरियर बनेंगे, नदी के रास्ते बंद होंगे

विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर खजुराहो में गुरुवार को आईजी सागर प्रमोद वर्मा की अध्यक्षता में बॉर्डर मीटिंग सम्पन्न हुई। मीटिंग में छतरपुर से कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी, एडीएम नमः शिवाय अरजरिया सहित पन्ना, दमोह, सागर, ललितपुर, महोबा, बांदा, टीकमगढ़ और निवाड़ी के कलेक्टर एवं एसपी उपस्थित रहे। साथ ही झांसी एवं महोबा से अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

आईजी प्रमोद वर्मा ने बैठक में रिव्यू करते हुए निर्देश दिए कि सभी जिले अपने बॉर्डर पर बैरियर बनाकर सघन चैकिंग अभियान शुरू करें। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से नजर रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अनाधिकृत वस्तुएं, हथियार, नशीले पदार्थों, नगदी आदि का आदान-प्रदान न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की सीमा से सटे जिले संयुक्त रूप से संचालित अवैध गतिविधियों पर छापामार प्रभावी कार्यवाही करें। जिससे चुनाव निर्विग्न और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकें। आईजी वर्मा ने कहा जिले एक दूसरे को जानकारी आदान प्रदान करें और अपराधियों को चिन्हित कर जिला बदर एवं बॉण्डओवर की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा छोटे से छोटे रास्तों, नदियों से जुड़ने वाले जिले आदि मार्गों को दोनों ओर से सील करते हुए सघन चेकिंग करें।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर संयुक्त रूप से अधिकारी बैठकें करें तथा संवेदनशीलता की कार्यवाही करें। कार्यवाहियों का डाटा क्रॉस चेक करते हुए चुनाव आयोग को भेजें। जिससे ग्राउण्ड स्तर की रिपोर्ट क्लीयर पहुंचे। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर अधिकारी नजर बनाना शुरू कर दें, ताकि चुनाव को किसी भी तरह से प्रभावित न किया जा सके। जिससे अनाधिकृत गतिविधियों को रोका जा सकें। साथ ही सूचना तंत्र आदि एक्टिव रहे जिससे हर गतिविधियों और किसी गिरोह के एक्टिव होने की जानकारी मिलती रहे और तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा सभी जिले आपसी समन्वय से कार्य करें जिससे निष्पक्ष रूप से चुनाव सम्पन्न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+