बागेश्वर धाम के पास भीषण हादसा, रीवा से 40 यात्रियों को लेकर झांसी जा रही बस ट्रक से टकराई, 25 घायल
Chhatarpur Bus Accident News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में देर रात भीषण सड़क हादस हो गया। यात्रियों को लेकर रीवा से झांसी जा रही बस बागेश्वर धाम के प पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक लोग के मारे जाने की तो वहीं 25 लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रीवा से झांसी की ओर जा रही बस अचानक एक ट्रक डिवाइडर को लांघते हुए बस में आ घुसा। इससे बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार लगभग 40 यात्रियों में से एक की मौत हो गई और करीब 25 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

जानकारी मुताबिक दुर्घटना की वजह ट्रक का पहिया फटना बताया जा रहा है। जिसके कारण ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर बस से टकरा गया। हादसा रात 1:00 बजे के करीब हुआ, जब संध्या ट्रेवल्स की बस रीवा से सतना, पन्ना और छतरपुर होते हुए झांसी की ओर जा रही थी। घटना के बाद ट्रक के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल, मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने बताया कि आधी रात को एक बस पलट जाने से एम्बुलेंस और NAHI की 1033 एम्बुलेंस से 20 से 25 लोग जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। जिनमें से चार लोग गंभीर थे, तीन लोग ज्यादा घायल थे उनको प्राथमिक इलाज देकर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। वही एक बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था।
मृतक समर पिता दिनेश राठौर उम्र 13 साल निवासी भिंड समर अपने पिता के साथ बस की पीछे की सीट पर बैठा था जो सीधे बस से नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications