छात्राओं को Whatsapp पर गंदे मैसेज भेजता था टीचर, पूछता था अश्लील सवाल
Chhatarpur News, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर के जाने माने क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल ( christian english school chhatarpur madhya pradesh ) के टीचर द्वारा 9th class की छात्राओं को भेजे अश्लील मैसेज भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मैसेज का पता लगने पर छात्राओं के अभिभावक स्कूल पहुंचे और बवाल मचा दिया।

रंजीत सिंह भदौरिया पर लगाए आरोप
जानकारी के मुताबिक क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल के टीचर रंजीत सिंह भदौरिया पर स्कूल की छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने एवं उनके साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप है। स्कूल प्रबन्धक ने इस मामले में आरोपी शिक्षक रंजीत के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

छात्राओं का हाथ पकड़कर लिखवाता
परिजनों ने आरोप लगाया कि टीचर रंजीत सिंह छात्राओं का हाथ पकड़कर लिखवाता और उन्हें गलत जगह टच करता थे। इसी मामले पर शिकायत भी हुई। यह पहला मामला नहीं है। कुछ साल पहले भी स्कूल प्रबंधन को रंजीत सिंह भदोरिया के खिलाफ ऐसी शिकायत की गई थी, मगर तब स्कूल प्रबंधन ने उसे बचा लिया था। अब यह नया मामला सामने आया है।

आरोपी को बुलाया, मगर वह नहीं आया
क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल प्रिंसिपल शशि ब्राउन ने बताया कि वे दो दिन के अवकाश पर थीं। इस दौरान शिक्षक रंजीत के खिलाफ शिकायत मिली थी। वे आज स्कूल आई और मामले की पूरी जानकारी ली। साथ ही फोन करके आरोपी शिक्षक रणजीत को स्कूल बुलाया, मगर वह नहीं आया और कहने लगा कि मेडम मुझसे गलती हो गई। मुझे बचा लिजिए। अगर नहीं बचाया तो आत्महत्या कर लूंगा।

बॉयफ्रेंड के बारे में पूछता
छात्रा के परिजन उर्वशी मिश्रा व अन्य ने बताया कि आरोपी शिक्षक रंजीत सिंह छात्राओं को वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजता था। वह लड़कियों से पूछता था कि उनके कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं। वो सेक्स के बारे में क्या जानती हैं। मैसेज में वह खुद को फ्रेंक टीचर बताता था।












Click it and Unblock the Notifications