चिता में आग लगाते ही भड़क गई श्मशान की मधुमक्खियां, दो दर्जन घायल

छतरपुर जिले में एक श्मशानघाट में अंतिम संस्कार के दौरान चिता में आग लगाते ही मधुमक्खियां उग्र हो गईं। उन्होंने समूह में अंतिम संस्कार में आए लोगों पर हमला कर दिया। एक महीने में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

चिता में आग लगाते ही भड़क गई श्मशान की मधुमक्खियां

मुक्तिधाम में अंत्येष्टी के दौरान मधुमक्खियों के हमलों की घटनाए बढ़ती जा रही हैं। बुंदेलखंड में एक हफ्ते में दो छतरपुर और टीकमगढ़ से इस तरह की घटना सामने आई है। दरअसल छतरपुर के ढड़ारी गांव में अंतिम संस्कार के दौरान चिता की आग और धुएं की आंच मधुमक्खियों के छाते तक पहुंच गई, जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं और गुस्से में आकर लोगों पर हमला कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई, लोगों ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच नहीं सके। करीब दो दर्जन लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं।

जानकारी अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सागर रोड स्थित ढड़ारी गांव क पूर्व सरपंच के एक परिजन के अंतिम संस्कार दौरान निकले धुएं और चिता की आंच से पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए करीब दो दर्जन लोग इनका शिकार हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई और लोग अंतिम संस्कार छोड़ खुद को बचाने के लिए यहां-वहां दौड़ पड़े। करीब आधे घंटे बाद यहां हालात सामान्य हो सके। मधुमक्खियों के हमले के बाद कई लोगों के चेहरे सूज गए और डंक उनके चेहरे में फंसे होने के कारण वे दर्द से तड़प रहे थे। करीब दो दर्जन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर और स्टाफ ने इनके शरीर से डंक निकालकर इनका इलाज किया है। शम तक दो लोगों को भर्ती कर बाकी को अस्पताल से घर भेज दिया गया था।

चिता में आग लगाते ही भड़क गई श्मशान की मधुमक्खियां

एक हफ्ते में दूसरी घटना, टीकमगढ़ में भी ऐसा ही हमला
बता दें कि महज पांच दिन पहले टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धंसान में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने एक साथ हमला कर दिया था। यहां करीब 300 लोग श्मशान में मौजूद थे। हमले के बाद दर्जनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। कई लोग मधुमक्खियों के डंक के जहर से बेहोश तक हो गए थे।

Recommended Video

    छतरपुर: फूड प्वाइजन से बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में भर्ती

    सागर बटालियन में पुलिस जवानों पर हमला कर दिया था
    मधुमक्खियों के हमले में परेड के लिए जा रहे पुलिस जवान भी घायल हो चुके हैं। करीब 15 दिन पहले मकरोनिया पुलिस बटालियन में अचानक मधुमक्खियों ने तीन पुलिस जवानों पर हमला कर दिया था। इसमें एक एंबुलेंस के ड्राइवर ने सायलेंसर के धुएं को पुलिसकर्मियों पर छोड़कर मधुमक्खियों के चंगुल से आजाद कराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+