'महाकाल लोक' के बाद MP में बन रहा 'अछरूमाता लोक', जानिए इस सिद्धपीठ की महिमा, क्या होगा खास

(Achharumata Lok) Madhya Pradesh के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में स्थित सिद्धपीठ अछरूमाता मंदिर परिसर में सरकार 50 करोड़ की लागत से अछरूमाता लोक बनाने जा रही है। इसके लिए DPR बनकर तैयार हो गई है, वहीं ​विधायक ने लोक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया है।

बुंदेलखंड में श्रीरामराजा लोक के साथ बनेगा अछरूमाता लोक

उज्जैन में महाकाल लोक के बाद सिद्धपीठ अछरूमाता मंदिर परिसर में करोड़ों की लागत से अछरूमाता लोक का निर्माण कराया जाएगा। शिवराज सरकार ने पूर्व में इसकी घोषणा की थी। लोक निर्माण का शुभारंभ भी हो गया है। बता दें कि बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल ओरछा में श्रीरामराजा लोक के बाद यह दूसरा सिद्धक्षेत्र है, जिसका सरकार विकास कराने जा रही है।

निवाड़ी जिले में स्थित प्रसिद्ध व सिद्धक्षेत्र अछरूमाता मंदिर परिसर में मप्र सरकार 50 करोड़ रुपए की लागत से अछरूमाता लोक बनाने जा रही है। अछरूमाता लोक निर्माण कार्य का बीते रोज स्थानीय विधायक डॉ. शिशुपाल यादव ने भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।

मंदिर के इतिहास को मूर्तियों के रूप में विकसित किया जाएगा
एमपी में विकास पर्व के तहत सिद्धपीठ अछरूमाता के दरबार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर ​परिसर में अछरूमाता लोक के निर्माण की डीपीआर भोपालसे आई टीम के द्वारा बनाया गया है। इसमें मंदिर के इतिहास का वर्ण होगा। मंदिर के इतिहास को मूर्तियों के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं मंदिर के बाहर दो एकड़ में सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही तालाब के पास सौंदर्यीकरण होगा। परिसर में धर्मशाला का निर्माण होगा। दुकानदारों के लिए एक मॉर्केट और पार्किंग के प्लान को भी डीपीआर में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+