तमिलनाडु: आयकर विभाग ने शशिकला की ₹100 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में चेन्नई के बाहरी इलाके पय्यानूर गांव में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की अंतरिम महासचिव वीके शशिकला की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
चेन्नई, 9 सितंबर। आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में चेन्नई के बाहरी इलाके पय्यानूर गांव में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की अंतरिम महासचिव वीके शशिकला की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। नाम ना छापने की शर्त पर आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम, 1988 के तहत एक नियमित अनुवर्ती कार्रवाई है।
Recommended Video

अधिकारियों के अनुसार एक बंगला और उससे जुड़ी कुल 49 एकड़ की जमीन को आईटी विभाग ने अपने कब्जे में लिया है, इस बंग्ले को 1994 में खरीदा गया था। अधिकारियों द्वारा इस पॉपर्टी पर कब्जे को लेकर एक सरकारी आदेश बंगला के गेट पर चिपका दिया गया है। साल 2014 में कर्नाटक की विशेष अदालत के न्यायाधीश जॉन माइकल कुन्हा ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता, शशिकला और उनके परिवार के सदस्यों इलावरसी और सुधाकरन की संपत्तियों को आय से अधिक संपत्तियों के रूप में सूचिबद्ध किया था, अदालत के फैसले पर तभी से आईटी विभाग लगातार उनकी संपत्तियों को जब्त कर रहा है।
यह भी पढ़ें: चेन्नई: कोरोना से 100 दिन की लंबी लड़ाई लड़ अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ युवक, डॉक्टरों ने कहा- ये चमत्कार है
पिछले साल सितंबर में आईटी विभाग ने शशिकला के स्वामित्व वाले एक निर्माणाधीन बंगले को अपने कब्जे में लिया था, यह बंगला चेन्नई के पोज गार्डन में जयललिता के घर के सामने स्थित था। साल 2016 में जयललिता की मौत के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीश कुन्हा के आदेश को बरकार रखा था और शशिकला और उनके दो रिश्तेदारों को फरवरी 2017 में चार साल जेल की सजा हुई। उन्हें इसी साल जेल से रिहा किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद शशिकला एआईएडीएमके में अपना खोया हुआ रुतबा हासिल करने की कोशिश में लग गई हैं।
बता दें कि वीके शशिकला एआईएडीएमके की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की करीबियों में गिनी जाती थीं। जयललिता की मृत्यु के बाद पार्टी ने उन्हें महासचिव के रूप में चुना, लेकिन बाद में इस पद से उन्हें हटा दिया। साल 2017 में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। बाद में उन्होंने अपने भतीजे टी.टी.वी. दिनाकरन के साथ मिलकर 2018 में अम्मा मक्कल मुनेत्र कजगम (एएमएमके) का गठन किया था। जिसकी वो अध्यक्ष हैं।












Click it and Unblock the Notifications