Tamil Nadu Elections 2021: सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन ने डाले वोट, ऐसे हो रही वोटिंग
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज सभी सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। यहां विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं, जिन पर चुनाव आयोग ने एक ही चरण में मतदान कराने का फैसला लिया। तमिलनाडु के अलावा पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में सुबह 7 बजे से लोग वोट डाल रहे हैं। राज्य की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी अपने-अपने इलाकों में वोट डालने पहुंचीं। फिल्मी सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई में विधानसभा चुनाव में मतदान किया।
Recommended Video

तमिलनाडु की मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, जो कि वरिष्ठ अभिनेता भी हैं, उन्होंने अपनी बेटियों- अक्षरा और श्रुति हासन के साथ चेन्नई में मतदान किया है। उसी प्रकार कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम ने कंदनूर में अपना वोट डाला। डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ मतदान करने के लिए सुबह चेन्नई के एसआईटी कॉलेज पहुंचे। उसके कुछ ही मिनटों बाद डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने चेन्नई के एसआईटी कॉलेज में मतदान किया।

पोलिंग बूथ पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि, आज प्रदेश में मतदान कराने से पहले चुनाव आयोग ने कोरोना नियमों के सख्ती से पालन करवाने के निर्देश हर राज्यों के चुनाव अधिकारी को दिए। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच यह वोटिंग करवाई जा रही है। कई राज्यों में लोग वोट डाल रहे हैं। तमिलनाडु के नजदीक पुडुच्चेरी और केरल में भी वोटिंग हो रही है।

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?
इस राज्य में सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच मुकाबला ज्यादा दिलचस्प है। हालांकि, देश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने भी खूब प्रचार-प्रसार किया। यहां भाजपा, अन्नाद्रमुक के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही है। अन्नाद्रमुक के 179 और भाजपा 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस का द्रमुक के साथ गठबंधन है।

यहां तीसरा मोर्चा भी है मैदान में
टीटी दिनाकरन की अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश में है। दिनाकरन की पार्टी 161 सीटों पर चुनाव लड़ रही है दिनाकरन शशिकला (जयललिता के करीबी) के भतीजा हैं। कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि माइम 142 सीटों पर चुनावी किस्मत आजमा रही है।

2 दलों के बीच ही रही सत्ता
वैसे देखा जाए तो अभी तक तमिलनाडु की राजनीति अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच ही सिमटी रही है। इस बार युवा मतदाताओं की वजह से द्रविड़ राजनीति कुछ लचीली हुई है। दो से अधिक विकल्प होने के कारण इस बार लीक से हट कर मतदान हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications