कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 5 लाख की सहायता देगी तमिलनाडु सरकार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
चेन्नई, 29 मई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले उन्होंने इसी आदेश पर हस्ताक्षर किया था।

डॉक्टरों को दिए जाएंगे 25 लाख रुपए
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कोरोना काल में मरीजों के इलाज के दौरान अपनी जान गंवाने वाले डॉक्टरों के परिवारों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी। डॉक्टरों के अलावा उन चिकिस्ता सेवा कर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया था जो कोविड मरीजों के उपचार में शामिल थे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर में रोजाना आ सकते हैं 45000 से अधिक केस, IIT की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन
प्रोत्साहन योजना के अनुसार अप्रैल, मई और जून जब से कोविड की दूसरी लहर फैली है तब से डॉक्टरों को 30 हजार, नर्स और ट्रेनी डॉक्टरों को 20 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा। इनके अलावा सैनिटरी और अन्य काम करने वाले कर्मियों को भी प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। सीटी स्कैन और एम्बुलेंस कर्मचारियों को 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।
पत्रकारों पर भी महरबान स्टालिन
कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों को दी जाने वाली मुआवजा राशि को 5 लाख से बढ़ाकर एमके स्टालिन ने 10 लाख कर दिया है। इसके अलावा महामारी के दौरान रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए पहले ही प्रोत्साहन राशि को 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications