देखें चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बम धमाकों की भयावह तस्वीरें

चेन्नई। चेन्नई रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी-बेंगलुरू रेलगाड़ी के दो डिब्बों में गुरुवार को एक के बाद एक दो बम विस्फोट हुए, जिसमें एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हुए हैं। चेन्नई पुलिस ने त्वरित ऐक्शन लेते हुए फॉरेंसिक टीम भेजी, जिसने काम शुरू कर दिया है। ट्रेन के दोनों डिब्बों को अलग कर लिया गया है और ट्रेन में दो नये कोच लगाकर, बाकी यात्रियों को सुरक्ष‍ित रवाना करने की तैयारी की जा रही है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट में आंध्र प्रदेश निवासी 22 वर्षीया युवती स्वाती की मौत हुई है। घायलों में दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। विस्फोट रेलगाड़ी के चेन्नई रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के 10 मिनट के भीतर एस4 और एस5 डिब्बों में हुए।

धमाकों के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई, जिसके तुरंत बाद रेलवे ने अनाउंसमेंट करना शुरू कर दिया कि सभी यात्री धैर्य रखें। इस घटना के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 9 और 10 को सील कर दिया गया है।

धमाकों के बाद की तस्वीरें देखें स्लाइडर में-

सीट के नीचे रखे गये थे बम

सीट के नीचे रखे गये थे बम

बताया जा रहा है कि बम बोगी में सीट के नीचे रखे बैग में रखा गया था।

रेलवे के डॉक्टर मौके पर

रेलवे के डॉक्टर मौके पर

धमाकों के बाद रेलवे के डॉक्टर मौके पर पहुंच गये हैं, जो लोग चोटिल हुए हैं, उनका उपचार किया जा रहा है।

ट्रेन चल रही थी लेट

ट्रेन चल रही थी लेट

रेलगाड़ी सुबह 5.40 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी लेकिन डेड़ घंटे की देरी से चल रही थी।

सुबह 5:30 का था समय

सुबह 5:30 का था समय

इस ट्रेन को सुबह करीब 5:30 बजे चेन्‍नई पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन लेट हो गई थी।

हेल्पलाइन जारी

हेल्पलाइन जारी

044-25357398, इस नंबर पर कॉल करके घायलों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

मुआवजे का ऐलान

मुआवजे का ऐलान

गंभीर रूप से घायल लोगों को 55 हजार और मामूली रूप से जख्मी लोगों के लिए पांच हजार के मुआवजे का ऐलान किया है।

चीख-पुकार

चीख-पुकार

विस्फोट से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई, घायल लोगों की चीख-पुकार शुरू हो गई।

विस्फोट बहुत तेज नहीं था

विस्फोट बहुत तेज नहीं था

रेलगाड़ी के दो डिब्बों को जांच के लिए अलग किया गया है। "विस्फोट बहुत तेज नहीं था। लोग रेलगाड़ी से बाहर भाग रहे थे, हमें लगा कुछ गलत हुआ है।"

बहुत नुकसान नहीं हुआ

बहुत नुकसान नहीं हुआ

रेलगाड़ी के डिब्बे को बहुत नुकसान नहीं हुआ है और सिर्फ एक सीट क्षतिग्रस्त हुई है। डिब्बे के अंदर यात्रियों का सामान बिखर गया है।

कुलियों ने की मदद

कुलियों ने की मदद

कुली रेल डिब्बों की तरफ दौड़े। उन्होंने घायलों व अन्य लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

स्वाति

स्वाति

दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक राकेश मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि आंध्र प्रदेश के गुंटुर की 22 वर्षीय स्वाति की घटना में मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

किस प्रकार का बम

किस प्रकार का बम

सीमा ने बताया कि जांच जारी है और अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बम किस प्रकार का था।

डिब्बे अलग कर रवाना हुई ट्रेन

डिब्बे अलग कर रवाना हुई ट्रेन

विस्फोट के बाद बम निरोधी दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया। दो डिब्बे को अलग करने के बाद रेलगाड़ी को रवाना कर दिया गया।

 घटना की वजह पता नहीं

घटना की वजह पता नहीं

पुलिस ने बताया कि बेंगलुरू रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी वीडियो की भी जांच की जाएगी। तमिलनाडु के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

जयललिता ने दुख प्रकट किया

जयललिता ने दुख प्रकट किया

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने घटना पर दुख प्रकट किया। जयललिता ने कहा, "मैंने राज्य पुलिस को रेलवे पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।"

मृतक के परिजनों को एक लाख

मृतक के परिजनों को एक लाख

उन्होंने मृतक के परिजन को एक लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50,000 रुपये और अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+