महंगाई से बचाने वाला तोहफा! दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर दोस्तों ने गिफ्ट में दिया पेट्रोल-डीजल
चेन्नई। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ते जा रही हैं। महीनेभर में कई दफा दरों में वृद्धि हुई है। ऐसे में दुपहिया-चौपहिया वाहनों रखने वाले कम आय वाले लोगों की दिनचर्या पर खासा असर पड़ रहा है। क्योंकि, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ना मतलब महंगाई बढ़ना...यही वजह है शादियों में भी लोगों के दिमाग में यही बात घूमती रहती है।

दूल्हा-दुल्हन को मिला खास तोहफा
यह खबर भी एक शादी की है, जो कि तमिलनाडु में चेंगलपट्टू जिले के चेयूर गांव में हुई। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन को दोस्तों ने पेट्रोल और डीजल की बोतलें उपहार में दीं। शादी के इस मौके की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि, कैसे एक नवविवाहित जोड़े को उनके दोस्तों ने पेट्रोल और डीजल की बोतलें गिफ्ट की हैं।

पेट्रोल-डीजल: कौन हैं ये दूल्हा-दुल्हन?
नवविवाहित जोड़े की पहचान दूल्हा ग्रेस कुमार और दुल्हन कीर्तना के रूप में हुई है। जिन्हें पेट्रोल-डीजल का उपहार देने का आइडिया दोस्त के मन में बढ़ती महंगाई के चलते आया। बताया जा रहा है कि, तमिलनाडु में पिछले 15 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 9 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
तमिलनाडु भारत का सबसे दक्षिणी राज्य है। इस राज्य में अब पेट्रोल और डीजल की कीमतें 110.85 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं।

प्याज-टमाटर की टोकरियां भी दी थीं
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब लोगों ने किसी की शादी में ऐसे असामान्य गिफ्ट दिए हों। जब टमाटर और प्याज की कीमतें एकदम से बढ़ गई थीं तो भी कुछ लोगों ने अपने दोस्तों की शादी में टमाटर और प्याज की टोकरी उपहार में दी थी। अब पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं तो शादी में आए मेहमानों के गिफ्ट ने सभी का ध्यान खींचा है।












Click it and Unblock the Notifications