न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान मायके चली गई पत्नी, पति ने काट लिया अपना गुप्तांग
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक शख्स ने गुस्से में अपना ही प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। दरअसल, शख्स की पत्नी झगड़े के बाद गुस्सा होकर मायके चली गई थी। दुखी होकर शख्स किचन में गया और चाकू लेकर ये खौफनाक कदम उठा लिया।

दंपति के नहीं है कोई संतान
मामला चेन्नई के वॉशरमेनपट इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, सुनामी क्वॉर्टर में रहने वाले बाबू (40) की शादी देवी (35) से हुई थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बाबू शराब पीने का आदी था, जबकि पत्नी देवी को उसकी ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं थी।

झगड़े के बाद मायके गई पत्नी
पुलिस की मानें तो देवी बाबू से तलाक लेकर अलग होना चाहती थी, लेकिन बाबू उसे नहीं छोड़ना चाहता था। बीते सोमवार को देवी घर छोड़कर मायके चली गई थी, लेकिन न्यू ईयर मनाने वह मंगलवार को वापस लौट आई थी। इसी दौरान बाबू के शराब पीने पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और देवी दोबारा से मायके चली गई।

दुखी होकर पति ने काटा गुप्तांग
पत्नी के मायके जाने से बाबू दुखी हो गया। गुस्से में वह अपने घर के किचन में गया और चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। बाबू की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी हालत देखकर सन्न रह गए। उन्होंने बाबू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications