टूटी दलीय प्रतिबद्धताएं, समर्थक से प्रतिद्वंदी तक ने दी जया को श्रद्धांजलि

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता को समाज के सभी वर्ग ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयरामन जयललिता का चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में सोमवार देर रात 11.30 बजे निधन हो गया था।

दी जा रही है श्रद्धांजलि

दी जा रही है श्रद्धांजलि

इसके बाद से ही उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि कार्डियक अरेस्ट के बाद जयललिता की तबीयत रविवार (4 दिसंबर) को खराब हो गई थी। उसके बाद से ही लोग उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही थी।

टूटी दलीय प्रतिबद्धताएं

टूटी दलीय प्रतिबद्धताएं

अपने मुख्यमंत्री और 'अम्मा' के आखिरी बार दर्शन करने के लिए जहां राजा जी हॉल में मौजूद भीड़ पुलिस की लाठियों से भी गुरेज नहीं कर रही है, वहीं जयललिता को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए सारी दलीय प्रतिबद्धताएं टूट गईं।

पन्नीरसेल्वम को बंधाया ढांढ़स

पन्नीरसेल्वम को बंधाया ढांढ़स

इसी क्रम में राज्य की राजनीति में प्रतिद्वंदी और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) नेता एम.के. स्टालिन उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान वो जयललिता के पार्थिव शरीर के पास रुके रहे और फिर राज्य के मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम को भी ढांढ़स बंधाया।

पीएम ने परिवार को बंधाया ढांढ़स

पीएम ने परिवार को बंधाया ढांढ़स

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंच कर जयललिता के पार्थिव शरीर को प्रणाम कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

है भारी भीड़

है भारी भीड़

इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी चेन्नई पहुंचे और जयललिता को श्रद्धांजलि दी। वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी राजाजी हॉल पहुंच कर जयललिता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जयललिता को पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मरीन बीच की ओर ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+