800 किलो चांदी, 28 किलो सोना और 10500 साडि़यों के चप्पलों के चक्कर में जाना पड़ा अम्माा को जेल
नयी दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के बुरे दिन शुरू हो गए है। 18 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता को 4 साल की सज़ा सुनाई गई है। सजा के साथ-साथ उन पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।आपको बता दें कि बंगलौर की एक विशेष अदालत ने 1996 के आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें ये सजा सुनाई है। हम यहां आपको उन संपत्तियों की जानकारी दे रहे हैं जिसकी वजह से जयललिता को अब 4 साल जेल में काटनी होगी।

गौरतलब है कि जयललिता के ऊपर 18 साल पहले आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफ़आईआर दर्ज की गई थी। 1996 में ये मामला उस वक्त दर्ज किया गया था जब वो वह पहली बार मुख्यमंत्री बनी थीं।
दरअसल जयललिता के पास से 1991-96 के दौरान 66.6 करोड़ रुपए की संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी? जिस मामले में जयललिता को ये सजा मिली है उस संपत्ति के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आरोप के मुताबिक जयललिता के पास चेन्नई और इसके बढ़ते उपनगरों में कई मकान, हैदराबाद में फ़ार्म हाउस, नीलगिरि में चाय बागान, 28 किलो सोना, 800 किलो चांदी, 10500 साड़ियां, 750 जोड़ी जूते, 91 घड़ियां है। ये संपत्तियां उनकी आय से कहीं अधिक थी। अब ये सब रिज़र्व बैंक की बंगलौर शाखा में जमा है।












Click it and Unblock the Notifications