चेन्नई की डरावनी Love Story, प्रेमिका की हत्या के बाद शव की तस्वीर को व्हाट्सएप स्टोरी पर लगाया
चेन्नई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 साल की नर्सिंग छात्रा का उसके कथित ब्वॉयफ्रैंड ने हत्या के बाद उसके शव की तस्वीर को व्हाट्सएप के स्टेटस पर स्टोरी लगा दिया। हत्या का मामला उस वक्त सामने आया जब पीड़ित के दोस्त ने आरोपी छात्र का व्हाट्सएप स्टेटस देखा। आरोपी की पहचान आशिक के तौर पर हुई है।
पीड़िता के दोस्त ने जब व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद पुलिस को अलर्ट किया तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि होटल के कमरे में छात्रा का शव है। यहां पर छात्रा अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ रह रही थी।

पीड़ित छात्रा नर्सिंग की सेकेंड ईयर की छात्रा थी, वह आरोपी के साथ पांच साल से रिलेशनशिप में थी। दोनों ने हाल ही में शहर में एक कमरा किराए पर लिया था और यहां वो दोनों साथ रह रहे थे।
जब पीड़िता तीन दिन तक अपनी क्लास नहीं पहुंची तो उसके दोस्त ने उसके बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की। तब उसे पता चला कि वह अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ चेन्नई आ गया है, यहां उसने होटल में एक कमरा बुक किया है और उसके साथ रह रहा है। लेकिन व्हाट्सएप स्टेटस पर शव की तस्वीर देखने के बाद वह दंग रह गई।
चेन्नई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और शव को होटल के कमरे से बरामद किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने इस बात को कबूल किया कि उसने इस हत्या को अंजाम दिया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, छात्रा ने ब्वॉयफ्रैंड पर दूसरी लड़की के साथ संबंध का आरोप लगाया था। इस बात से भड़के आशिक ने पीड़िता का अपनी टी-शर्ट से गला घोंट दिया। पुलिस सूत्रों से पता चला कि दोनों का एक बच्चा भी हुआ था, जिसे उन्होंने गोद लेने के लिए अनाथालय छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications