मशहूर तमिल अभिनेता व कॉमेडियन नेल्लाई शिवा का 69 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

तमिल सिने इडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन नेल्लाई शिवा का 69 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया।

चेन्नई, 12 मई। तमिल सिने इडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन नेल्लाई शिवा का 69 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया। तिरुनेलवेली में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक अभिनेता का किरदार निभाया। मुख्य रूप से उन्हें हास्य कलाकार के रूप में जाना जाता था। पिछले कुछ हफ्तों में कई एक्टर कोरोना और अन्य शारीरिक परेशानियों के चलते दुनिया छोड़ कर चले गए, जिनमें अभिनेका विवेक और पांडू जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Nellai Siva

खबरों के मुताबकि नेल्लई शिवा को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के पनकुडी में स्थित उनके घर पर ही दिल का दौरा पड़ा। वह ताउम्र अविवाहित रहे। इसलिए उनका अंतिम संस्कार उनके भाई के बच्चों द्वारा किया जाएगा। बड़े पर्दे पर उनकी और अभिनेता वडिवेलू की जोड़ी को खूप पसंद किया गया। वह आखिरी बार तृषा परमपदम कि फिल्म विलायट्टू में दिखाई दिए थे जो पिछले महीने डिज्नी+हॉटस्टार पर सीधे रिलीज हुई थी। उन्होंने विजय टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक, पांडियन स्टोर्स में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: Cyclone Tauktae 2021: कोरोना संकट के बीच मंडराया 'साइक्लोन' का खतरा, जानिए भारत में कब और कहां देगा दस्तक?

शिवा ने निर्देशक पंडियाराजन की फिल आन पावम से अपने करियर कि शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम किया। शिवा की कुछ लोकप्रिय फिल्मों में सामी, थिरुपाची, किरेदम और इमसै अरसान 23 एएम पुलिकेसी आदि फिल्में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा, शिवा ने पांडियन स्टोर्स और मामा मपिल्लई जैसे धारावाहिकों में भी काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+