चेन्नई के कारोबारी ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी 1.2 करोड़ की कारें और बाइक, खुशी ने छलके आंसू
Diwali के त्योहार में गिफ्ट कर अपना महत्व होता है। इस खास मौके पर कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को मिठाई के साथ कुछ गिफ्ट देती हैं। कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए ऐसे तोहफे देती हैं, जो यादगार बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ चेन्नई में हुआ है। एक ज्वेलरी बिजनेसमैन ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में कार और बाइक दी हैं। दिवाली पर सरप्राइज गिफ्ट मिलने पर कर्मचारी बेहद खुश नजर आए।

कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए की कार और बाइक की गिफ्ट
दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में चेन्नई के एक कारोबारी ने अपने कर्मचारियों और सहकर्मियों को 1.2 करोड़ रुपए की कार और बाइक उपहार में देकर सरप्राइज दिया है। चलानी ज्वैलरी के मालिक Jayanthi Lal Chayanthi ने अपने स्टाफ और साथियों को आठ कारें और 18 बाइक गिफ्ट की हैं। इनमें से कुछ को तो आश्चर्य हुआ तो कुछ की खुशी के आंसू छलक पड़े।

'ये इनाम कर्मचारियों के काम को प्रोत्साहित करने के लिए है'
अपने स्टाफ को कारें और बाइक गिफ्ट देने वाले कारोबारी जयंती लाल ने बताया कि उन्होंने अपने 10 कर्मचारियों को कार और 20 कर्मचारियों को 20 बाइक दी हैं। जयंती लाल ने कहा, ''इन लोगों ने मेरे साथ हर समय दिया है। ये मेरे साथ हर उतार-चढ़ाव में काम करते रहे हैं। ये इनाम उनके काम को प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि ये सब आगे भी इसी समर्पण से काम करते रहें।''

सूरत के हीरा कारोबारी अपने कर्मचारियों का देते हैं करोड़ों के गिफ्ट
दिवाली पर सूरत के अरबपति हीरा व्यवसायी सावजी धोलकिया भी अपने कर्मचारियों को करोड़ों रुपए के गिफ्ट देकर उन्हें खुश करते हैं। सावजी धोलकिया अपने स्टाफ को फ्लैट, कार और अन्य कीमती गिफ्ट देकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होंने 2016 में सबसे पहले दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों को 400 फ्लैट और 1260 कारें दी थीं। अब चेन्नई के कारोबारी के इस काम की सब तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications