योग गुरु बाबा रामदेव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
चंडीगढ़। योग गुरु बाबा रामदेव हमेशा से भारतीय जनता पार्टी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थक रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें अपने समर्थन का फल मिलने जा रहा है। हरियाणा की खट्टर सरकार बाबा रामदेव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने जा रही है।

जी हां हरियाणा सरकार ने योगगुरु रामदेव को कैबिनेट मंत्री का दर्ज़ा देने का फ़ैसला किया है। हरियाण के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि योगगुरु रामदेव हरियाणा के ब्रैंड अंबेसडर पहले से ही हैं। मनोहर लाल खट्टर सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही इसका ऐलान कर दिया था।
ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने के बाद अब उन्हें राज्य में कैबिनेट मंत्री का दर्ज़ा भी दे दिया गया है। खट्टर सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे में ट्वीट कर योगगुरु रामदेव को कैबिनेट मंत्री का दर्ज़ा दिए जाने की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications