कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर की छत पर क्यों लगाया काला झंडा, जानें
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पटियाला स्थिति अपने घर की छत पर मंगलवार को काला झंडा लगाया।
चंडीगढ़, 25 मई। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पटियाला स्थिति अपने घर की छत पर मंगलवार को काला झंडा लगाया। मीडिया में आए इस घटना के वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर अपनी छत पर काला झंडा लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया ने भी अमृतसर स्थित अपने आवास पर भी काला झंडा लगाया।
Recommended Video

झंडा लगाने के दौरान नवजोत और उनकी पत्नी ने जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल का भी जयकारा लगाया और किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात दोहराई। हालांकि उन्होंने मीडिया के समक्ष कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
6 माह से दिल्ली में जमा हैं किसान
केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के लाखों किसान दिल्ली के बॉर्डर पर जमा हैं। कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत असफल रही है। वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.96 लाख से ज्यादा नए केस, 3511 मरीजों ने दम तोड़ा
किसान नेताओं ने पीएम मोदी को हाल ही में कृषि कानूनों को लेकर बातचीत शुरू करने के लिए एक चिट्ठी भी लिखी थी। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि जब तक किसान कोई बीच का रास्ता नहीं बता देते तब तक आगे की बातचीत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications