Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में हिंसा और झड़प, एक की हुई मौत

Chandigarh News, चंडीगढ़। 2019 के लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान अकाली दल व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा हो गई। हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। जबकि सात से अधिक लोग घायल हो गए। मृतक कांग्रेस समर्थक बताया जा रहा है।

Violent during in Punjab during Lok Sabha elections 2019

जानकारी के अनुसार, खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के तरनतारन के गांव सरली में मतदान के दौरान झड़प हो गई। झड़प में एक युवक की मौत हो गई। मृतक कांग्रेस समर्थक बताया जा रहा है। मृतक का नाम बंटी और पिता का नाम चरणजीत सिंह है। वहीं सगरूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। होशियाारपुर में कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत हो गई। इसमें भी कुछ लोग घायल हो गए।

फरीदकोट के गांव कांगड़ में शिअद कार्यकर्ताओं पर हमले हुआ। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। गांव कांगड़ में पूर्व मंत्री मलूका की गाड़ी पर पथराव किया गया। इसमें मलूका बाल-बाल बच गए। उधर फिरोजपुर के गांव रमे वाला में वोट डालने जा रहे नंबरदार पर हमला कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जालंधर के भोगपुर के गांव लड़ाई में कांग्रेस और अकाली कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। अकालियों का आरोप है कि कांग्रेसियों ने उनका बूथ तोड़ डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ संगरूर के गांव इलवाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें चार लोग घायल हो गए। तलवंडी साबो में गोली चलने से दो लोग जख्मी हो गए। घायलों के तलवंडी साबो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों ने कांग्रेस के हलका इंचार्ज पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:- चंडीगढ़ सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+