The Kashmir Files चंडीगढ़ में टैक्स फ्री, जानिए अब तक कहां-कहां हो चुका ऐसा?

चंडीगढ़। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म अब चंडीगढ़ में भी टैक्स फ्री हो गई है। इस बारे में यूटी प्रशासक की तरफ से आदेश दिया जा चुका है। आदेश में कहा गया है कि, इस फिल्म को स्टेट टैक्स से 4 महीने तक छूट दी गई है। यह आदेश रविवार को जारी किया गया था और आज लागू हो गया है।

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’

चंडीगढ़ यूटी एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि, चंडीगढ़ में इस फिल्म पर लगने वाले यूटीजीएसटी को माफ कर दिया गया है। ऐसा चंडीगढ़ प्रशासक के आदेश के बाद हुआ है। बता दें कि, चंडीगढ़ के पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में पहले ही ऐसा हो चुका है। उत्तर प्रदेश में भी इसे टैक्स-फ्री किया जा चुका है।

Recommended Video

    The Kashmir Files: फिल्म को लेकर क्या बोले Shiv Sena नेता Sanjay Raut? | वनइंडिया हिंदी
    सबसे पहले हरियाणा में टैक्स-फ्री

    सबसे पहले हरियाणा में टैक्स-फ्री

    सबसे पहले हरियाणा सरकार ने इस फिल्म को कर-मुक्त घोषित किया था। जहां इसे छह महीने तक की राहत दी गई। हरियाणा के बाद जिन राज्यों ने ‘द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स-फ्री किया, वे हैं- मध्य प्रदेश, गुजरात, कनार्टक,उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा। अब तक 9 राज्य ऐसे हैं, जिनका नाम 'द कश्मीर फाइल्स' को कर-मुक्त घोषित करने में लिस्टेड हो चुका है।

    पंजाब के राज्यपाल ने भी देखी फिल्म

    पंजाब के राज्यपाल ने भी देखी फिल्म

    चंडीगढ़ हरियाणा से सटे पंजाब के सिनेमाघरों में भी यह चल रही है। हालांकि, अभी पंजाब में टैक्स फ्री नहीं हुई। जहां आम आदमी (आप) पार्टी की सरकार है। वैसे हाल ही में यह फिल्म पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन स्थित गुरुनानक देव सभागार में देखी। उस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद सत्यपाल जैन व राजभवन का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

    अब तक कहां-कहां टैक्स फ्री हुई?

    अब तक कहां-कहां टैक्स फ्री हुई?

    इस फिल्म को भाजपा की सरकार वाले राज्यों में खासा 'रिस्पॉन्स' मिल रहा है, क्योंकि यह कश्मीर में हुए हिंदुओं के नरसं​हार की कहानी बयां कर​ती है। ‘द कश्मीर फाइल्स' को चंडीगढ़ से पहले आठ राज्यों में कर-मुक्त किया जा चुका था, और अब इस केंद्र शासित प्रदेश (चंडीगढ़) को मिलाकर यह संख्या 9 हो गई है।

    इन राज्यों में ‘द कश्मीर फाइल' टैक्स फ्री हो चुकी-

    1. हरियाणा
    2. मध्य प्रदेश
    3. गुजरात
    4. कनार्टक
    5. उत्तर प्रदेश
    6. हिमाचल प्रदेश
    7. गोवा
    8. त्रिपुरा
    9. चंडीगढ़

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+