पंजाब बंपर लॉटरी में चमकी सुमन प्रिया की किस्मत, जीता 1.50 करोड़ का इनाम

चंडीगढ़। भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। कुछ ऐसा ही चंडीगढ़ से सटे मोहाली के खरड़ इलाके में रहने वाले जॉर्ज मसीह व उनकी पत्नी के साथ हुआ, जब उन्हें डेढ़ करोड़ की लॉटरी का इनाम मिला। इतनी बड़ी राशि के घर आते ही इस दंपति की किस्मत ही बदल गई। इस बार के पंजाब सावन बंपर लॉटरी की विजेता सुमन प्रिया रहीं।

suman priya won one crore fifty lakhs in punjab bumper lottery

सावन बंपर टिकट की जीत के बाद सुमन प्रिया ने संबधित दस्तावेज पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग को सौंपने के बाद उन्हें इनामी राशि मिल गई है। हालांकि सुमन प्रिया व उनके पति जॉर्ज मसीह ने बताया कि पंजाब सरकार की लॉटरी के सावन बंपर का टिकट अनमने भाव से खरीदा था। इसके लिए जार्ज मसीह तैयार नहीं थे लेकिन, पत्नी ने टिकट खरीदने की जिद की तो टिकट खरीद लिया गया। मोहाली के खरड़ के बाशिन्दे जॉर्ज मसीह और उनकी पत्नी सुमन प्रिया चंडीगढ़ पीजीआई में सेवारत हैं। वह पीजीआई में सीनियर नर्सिंग कर्मी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। वैसे चंडीगढ़ में लॉटरी पर पाबंदी है। टिकट खरीदने के लिये पंजाब के इलाके में ही जाना पड़ता है। जॉर्ज मसीह ने बताया कि आमतौर पर वह अपने चंडीगढ़ के दोस्तों और पीजीआई में अपने सीनियर अधिकारियों के लिए लॉटरी के टिकट खरीदता था। लेकिन, उसने कभी अपने लिए लॉटरी का टिकट नहीं खरीदा।

जब यह बात जॉर्ज मसीह की पत्नी को भी पता चली तो वह बार-बार पंजाब लॉटरी का टिकट खरीदने की जिद करती थी। इसके चलते जॉर्ज ने सावन बंपर की दो टिकट खरीद लिए लेकिन, उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इनाम मिलेगा। आखिर किस्मत चमकी और सुमन प्रिया का डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकल आया। जार्ज मसीह बताते हैं कि पत्नी के कहने पर पहली बार टिकट खरीदा। इसके बाद लॉटरी का ड्रा निकला तो उसका परिणाम देखकर उनको यकीन नहीं हुआ। इसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि अब उनके जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+