पंजाब: चन्नी को सीएम फेस बनाए जाने पर संबित पात्रा का सिद्धू पर तंज, कहा- …ना घर के ना घाट के ये तो अब बस...

पंजाब में कांग्रेस ने चन्नी हो को पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, पार्टी ने सीएम फेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे नवजोत सिंह सिद्धू को यह कहते हुए तसल्ली दे दी कि पार्टी में उन्हें प्रमुख स्थान मिलेगा।

चंडीगढ़, 6 फरवरी। पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी हो को पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, पार्टी ने सीएम फेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे नवजोत सिंह सिद्धू को यह कहते हुए तसल्ली दे दी कि पार्टी में उन्हें प्रमुख स्थान दिया जाएगा। इस पर विपक्षी दलों ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सिद्धू पर व्यंग कसते हुए ट्वीट किया- "...ना घर के ना घाट के ये तो अब बस यार रह गए इमरान खान के"

Navjot Singh Sidhu

वहीं आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने भी कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह वास्तव में दुखद है कि कांग्रेस ने तीन करोड़ पंजाबियों में से एक ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना, जिस पर अवैध रेत खनन और ट्रांसफर-पोस्टिंग स्कैम के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें: दुखद दिन, मैं भाग्यशाली था कि मुझे लता जी के साथ गाना गाने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला- ए आर रहमान

शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल ने चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि रेत माफिया अब कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार है। ये रेत माफिया की जीत है। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसे सीएम कैंडिडेट घोषित करते हैं यह उनका आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि हां इतना तय है कि सिद्धू की पतंग कट गई। अब देखना होगा कि उसे कौन लूटता है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 10 मार्च को चुनाव के परिणाम घोषित किये जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+