पंजाब में कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए रवनीत सिंह बिट्टू
आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
चंडीगढ़, 9 फरवरी। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी की गई एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

इससे कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने लुधइयाना में शक्ति प्रदर्शन किया था और यह दिखाने की कोशिश की थी कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक चल रहा है। उसी दौरान राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के लिए पार्टी का सीएम केंडिडेट नियुक्त किया था।
यह भी पढ़ें: मैंने 370 से ज्यादा फिल्में कीं, लेकिन उनमें से 200 फिल्मों को आज तक नहीं देखा- मिथुन चक्रवर्ती
बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने हैं, जबकि नजीते 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस वक्त कांग्रेस पार्टी जोर शोर से पूरे पंजाब में चुनाव प्रचार करने में लगी हुई है। जनता को आकर्षित करने के लिए हर पैंतरा आजमाया जा रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज बरनाला के आसपाल खुर्द में अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट और ताश खेलते दिखे।












Click it and Unblock the Notifications