Punjab Election Results: मानसा सीट पर AAP उम्मीदवार विजय सिंगला की भारी मतों से विजय
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने झंडे गाड़ दिये हैं, ताजा रुझानों के अनुसार आप पार्टी 117 में से 87 जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। बात अगर मानसा सीट की करें तो वहां भी कांग्रेस की हालत पतली दिखाई दे रही है।
चंडीगढ़, 10 मार्च। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने झंडे गाड़ दिये हैं। पंजाब चुनाव परिणामों के अब तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी ने 44 जबकि कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला की वजह से चर्चा में रही मनसा सीट पर AAP उम्मीदवार विजय सिंगला ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। सिंगला ने 63323 के मार्जिन से शानदार जीत दर्ज करते तहलका मचा विरोधियों के मुंह पर ताला लगा दिया है।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने गायक हैं। मूसेवाला से चुनाव लड़ने के कारण मानसा सीट काफी चर्चा में थी। ऐसा माना जा रहा था कि मानसा सीट पर मूसेवाला किसी भी पार्टी के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देंगे। मानसा सीट पर इस पर 11 उम्मीदवार ने चुनाव लड़ा, जिसमें प्रेम कुमार (SAD), विजय सिंगला (AAP), शुभदीप सिंह (CONGRESS), शिवचरण दास (CPIMLRS) जीवन दास (PLC), तरुणवीर सिंह अहलूवालिया (LIP), बलवंत सिंह (ABRS), राजिंदर सिंह (SADASM), शुकविन्दर सिंह (IND), गुरनाम सिंह (IND), राज कुमार (IND) शामिल थे, लेकिन टक्कर सिर्फ आप और कांग्रेस उम्मीदवार मूसेवाला के बीच ही दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन जीतने के लिए कैमिकल हथियार दागेगा रूस? जैविक हथियारों पर फंसे अमेरिका ने लगाए बड़े आरोप
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और पेशे से डेंटल सर्जन विजय सिंगला मानसा सीट पर बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने जीवन दास बावा को मानसा सीट से मैदान में उतारा था। जिला मानसा सीट में 4, 83,526 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, यानी कुल 81.38 प्रतिशद लोगों ने वोट डाला। जिले में विधानसभा की 3 सीटों पर 34 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा।












Click it and Unblock the Notifications