पत्नी ने दरवाजा खोलने में की देरी तो पंजाब पुलिस के ' सिंघम ' डीएसपी ने मार दी गोली

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के चर्चित डीएसपी अतुल सोनी के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी अतुल सोनी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनिता सोनी पर गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की। यह घटना बीते शनिवार की है। दरअसल, डीएसपी अुल देर रात करीब ढाई बजे पार्टी से घर लौटे थे। इस दौरान पत्नी ने काफी देर बाद दरवाजा खोला।

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

इस बात से डीएसपी अतुल सोनी इतने खफा हो गए कि उन्होंने पत्नी पर फायरिंग कर दी। हालांकि उनकी पत्नी को गोली लगी नहीं। बताया जा रहा है कि गोली सिर के ऊपर से निकल गई और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गईं। हमले के बाद डीएसपी की पत्नी सुनिता ने मोहाली के थाना फेज-8 में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।

फरार हैं डीएसपी अतुल सैनी

फरार हैं डीएसपी अतुल सैनी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही डीएसपी पर यह भी आरोप है कि अतुल सोनी ने गोली अपनी सर्विस रिवाल्वर से नहीं बल्कि अवैध रिवॉल्वर से चलाई है। सोनी की पत्नी ने पंजाब पुलिस को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और कारतूस भी सौंप दिया है। हालांकि डीएसपी अतुल सोनी अभी फरार चल रहे हैं।

पहले भी विवादों में रहे

पहले भी विवादों में रहे

बता दें कि डीएसपी अतुल सोनी कई पंजाबी फिल्मों और वीडियो में काम कर चुके हैं। साथ ही बॉडी बिल्डिंग में भी पंजाब पुलिस का चर्चित चेहरा रहे हैं। बता दें कि डीएसपी अतुल सोनी शुरू से ही विवादों में रहे हैं। साल 2012 में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। वहीं साल 2013 में उनके खिलाफ फिरौती और किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+