Punjab News: गणतंत्र दिवस की झांकियों को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में प्रदर्शित होंगी झांकियां
Punjab News: दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब पंजाब की तीनों झांकियां को दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दिखाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है।
बीजेपी ने पंजाब के लोगों से झूठ बोला
कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदेश के लोगों को झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार पंजाब और दिल्ली में अपने बैनर पर पंजाब की झांकी प्रदर्शित करेगी। इससे पहले पंजाब सरकार ने दिल्ली में लाल किले पर भारत पर्व में खारिज की गई झांकियों को प्रदर्शित करने की केंद्र सरकार की पेशकश भी ठुकरा दी थी। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की झांकियां को भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं किया है।

पंजाब और दिल्ली की झांकियां परेड से बाहर
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित स्तर के समारोह में केंद्र सरकार ने पंजाब की तीन झांकियां को परेड में शामिल नहीं किया था। इस पर सीएम भगवंत मान ने नाराजगी जताते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। अब पंजाब सरकार ने तीनों झांकियां को लेकर बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने दिल्ली की झांकियां को भी समारोह की परेड में शामिल नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications