'PAK से हुई थी ग्रेनेड की तस्करी' Tarn Taran PS attack मामले में पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा
शुक्रवार रात को पुलिस स्टेशन पर आरपीजी हमले हुए थे, लेकिन पुलिस ने उसे नष्ट कर दिया था।

Tarn Taran PS attack : पंजाब के तरन तारन जिले के सरहाली पुलिस स्टेशन पर दागा गया रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) पाकिस्तान से तस्करी करके लाया गया था। IGP सुखचैन सिंह गिल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तरनतारन हमले की जांच में हमने पाया है कि RPG पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था। बता दें, शुक्रवार रात को पुलिस स्टेशन पर आरपीजी हमले हुए थे, लेकिन पुलिस ने उसे नष्ट कर दिया था।
पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था ग्रेनेड
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा तस्करी कर लाए गए आरपीजी से पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया था। हमलावर की पहचान भी कर ली गई है। सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि तरन तारन हमले की जांच में हमें एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) मिले थे, जिसे पाकिस्तान द्वारा तस्करी किया गया था। उन्होंने कहा, ''मैं पूरी दृढ़ता के साथ कह रहा हूं कि हमने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, जिसे हम जल्द पेश करेंगे। आगे की जांच जारी है।''
8 महीने में अब तक 110 आतंकवादी गिरफ्तार
गिल ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद सारी बारीकियां सामने आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के खिलाफ तरह-तरह के नैरेटिव चल रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस की सक्रियता ने हमलों पर लगाम लगा दी है। मार्च से हमने 110 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और 9 टिफिन आईईडी, 7 डेटोनेटर, 10 हथगोले और 10 ड्रोन और अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
हिरासत में लिए गए 4 लोग
सुखचैन सिंह ने बताया, 'वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, हमने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने लॉजिस्टिक्स में मदद की है। हमले में शामिल दो और संदिग्ध को हिरासत में लिया जाना है। हमारी जांच सही रास्ते पर है। दो-तीन दिनों में हम पूरे मामले का खुलासा करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications