पंजाब सीएम चन्नी ने EC से एक हफ्ते के लिए चुनाव टालने का किया आग्रह, सामने आई ये बड़ी वजह

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर एक हफ्त के लिए पंजाब में चुनाव डालने का आग्रह किया है।

चंडीगढ़, 15 जनवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर एक हफ्ते के लिए पंजाब में चुनाव डालने का आग्रह किया है। उन्होंने चुनाव आयोग को लिखी चिट्टी में कहा कि राज्य में 14 फरवरी को होने वाले चुनावों को कम से कम 6 दिनों से लिए स्थगित कर दिया जाए क्योंकि राज्य के अनुसूचित जाति के ज्यादातर लोग के 16 फरवरी को गुरु रविदास की जयंती पर वाराणसी जाने की संभावना है।

Charanjit Singh Channi

अपने पत्र में, उन्होंने कहा कि उन्हें दलित समुदाय के प्रतिनिधि ने कहा है कि श्री गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर 10 से 16 फरवरी के बीच बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाएंगे। लगभग 20 लाख भक्तों के वाराणसी आने की संभावना है और इसलिए वे अपना वोट डालने में असमर्थ होंगे। इस प्रकार, उन्होंने मतदान की तारीख में बदलाव का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें: अब 8 सीटर कारों मेंं लगाने होंगे 6 एयरबैग, यात्रियों की सुरक्षा के मद्देजनर सरकार ने लिया अहम फैसला

बता दें कि पंजाप में लगभग 32 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाती से आते हैं। 16 फरवरी को गुरु रविदास की 645वीं जयंती है। हर वर्ष की तरह है पंजाब और खासतौर पर दोआबा क्षेत्र से लोग गुरु रविदास के जन्मस्थान उत्तर प्रदेश के बनारस स्थिति गोवर्धनपुर जाएंगे, जिस कारण वह मतदान नहीं कर सकेंगे, इसलिए चन्नी ने चुनाव की तारीख 20 फरवरी करने का आग्रह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+