EVM की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मिला बेहोश, सामने आई ये वजह

जालंधर। पंजाब के जालंधर में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी बेहोशी की हालत में मिला। मामला बस्ती अड्डा के पास स्थित पटवारखाने का है। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और बेहोश पुलिसकर्मी को तुरंत अस्तपाल पहुंचा। डॉक्टरों का कहना है कि पुलिसकर्मी मिर्गी का दौरा पड़ने से बेहोश हुआ था।

मिर्गी के दौरे की वजह से हुआ बेहोश

मिर्गी के दौरे की वजह से हुआ बेहोश

सिविल अस्पताल में पुलिसकर्मी का इलाज कर रहे डॉ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा है। इस वजह से वह बेहोश हो गया। इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, उसकी हालत में सुधार है।

चुनाव में लगी थी ड्यूटी

चुनाव में लगी थी ड्यूटी

एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि बलबीर कुमार पंजाब पुलिस की 27वीं बटालियन में तैनात है। बीते 7 मई से गंगुवाल पावरहाउस से जालंधर में चुनावी ड्यूटी करने आया था। बलबीर मूलरूप से गुरदासपुर का रहने वाला है। बलबीर के घरवालों को इस बारे में सूचना दे दी गई है।

23 मई को चुनाव का रिजल्ट

23 मई को चुनाव का रिजल्ट

बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए सातों चरणों के लिए वोट डाले जा चुके हैं। इसके अलावा एग्जिट पोल के नतीजे भी आ चुके हैं। 23 मई को चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले ईवीएम को लेकर कई जगह सवाल उठाए जा रहे हैं। जगह-जगह अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+