PM मोदी का कांग्रेस पर हमला,कहा- संत रविदास यूपी, गुरु गोविंद बिहार में जन्मे तो क्या इनके नाम को भी मिटा दोगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के अबोहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
चंडीगढ़, 17 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के अबोहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि संत रविदास का जन्म उत्तर प्रदेस के वाराणसी में हुआ जबकि गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार के पटना साहिब में हुआ, और ये (चन्नी) कहते हैं कि यूपी-बिहार वालों को घुसने नहीं देंगे। तो क्या आप इनके नाम को भी मिटा दोगे।

कांग्रेस हमेशा से लोगों को एक दूसरे से लड़ाती हाई है
अबोहर की नई अनाज मंडी में आयोजित एक जनसभा में पीएम मोदी ने कहा की कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे क्षेत्र के लोगों से लड़ाती आई है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के सीएम ने यूपी-बिहार के लोगों के ऊपर बयान दिया तो उसके दिल्ली वाले परिवार(AAP) ने इस पर ताली बजाई। वे इस तरह के बयानों से किसका अपमान कर रहे हैं? यहां एक भी गांव ऐसा नहीं है जहां यूपी-बिहार के लोग मेहनत न करते हों।
हमें एक बार 5 साल सेवा करने का मौका दें
पीएम मोदी ने कहा कि यदि पंजाब में हमारी सरकार आती है तो माफियाओं की विदाई होगी। इसके अलावा पंजाब की सीमा को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने पंजाब के लोगों से पांच साल सेवा का मौका देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो एक भी सिख परिवार को तकलीफ नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब को ऐसी सरकार की जरूरत जो देशभक्ति से, पंजाब के विकास से प्रेरणा ले। पंजाब की सुरक्षा और विकास के संकल्प के साथ समर्पण के साथ भाजपा आपके सामने आई है। हमें पांच साल सेवा का मौका दें।












Click it and Unblock the Notifications