जम्मू-पटना एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हडकंप
जम्मू से पटना जाने वाली जम्मू-पटना एक्सप्रेस में बम होने की बात तलाशी अभियान के बाद महज एक अफवाह साबित हुई।
जालंधर। जम्मू से पटना जाने वाली जम्मू-पटना एक्सप्रेस में बम होने की अफवाह के बाद हडकंप मच गया। खबर से ट्रेन स्ट्राफ के भी हाथ-पांव फूल गए। ट्रेन को जालंधर कैंट स्टेशन पर रोका गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर पुलिस कमिश्नर ने ट्रेन को सर्च कराया लेकिन ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

ट्रेन में बम की सूचना मिलने पर पुलिस और सेना के जवानों ने ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ पुलिस ने ट्रेन की तलाशी की। ट्रेन में जब कुछ संदिग्ध नहीं मिला तो पुलिस अमले के साथ मुसाफिरों की भी जान में जान आई।
खबर के मुताबिक, एक संदिग्ध कॉल पर स्टेशन मास्टर को कहा गया था कि ट्रेन में बम है और ट्रेन को उड़ा दिया जाएगा। इस फोन के बाद रेलवे अधिकारा तुरंत हरकत में आ गए।
पंजाब में हाल ही में कुछ कैदियों के जेल से भाग जाने और कश्मीर व अन्य हिस्सों में लगातार आतंकी गतिविधियों को देखते हुए भी अधिकारी इस फोन कॉल को लेकर तुरंत सतर्क हो गए थे। हालांकि ये सिर्फ अफवाह साबित होने पर सभी ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications