5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, हरियाणा पुलिस ने कक्षा 1 के बच्चे के खिलाफ केस दर्ज किया

चंडीगढ़। हरियाणा में अपराध से जुड़ा एक चौंकाने वाला केस सामने आया है। यहां सिरसा पुलिस ने एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले बच्चे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जिस बच्चे के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, वह पहली कक्षा का छात्र है। जबकि, पीड़ित बच्ची की उम्र करीब 5 साल है। पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार के अनुसार, यह घटना तीन दिन पहले की है। एक बच्ची की मां पुलिस से ​शिकायत की।

rape case against Class 1 student

बकौल रमेश कुमार, 'उस बच्ची की मां ने कहा कि मेरी बच्ची प्राथमिक विद्यालय गई थी। वहां से जब वह लौटी तो रो रही थी। एक छात्र ने उसके साथ बलात्कार करने कोशिश की। वह बहुत घबराई हुई थी। पूछने पर उसने पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के बारे में बताया। जिसने कथित तौर पर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की।''

पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पहली कक्षा के एक छात्र के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उस बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी ने कहा कि बच्चे की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि आरोपी कोई बड़ा हो। बहरहाल, गांववालों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+