हुड्डा सरकार की खिलाफत पर IAS अधिकारी को धमकी

जहां ऊर्जा मंत्री ने हुड्डा सरकार का साथ छोड़ दिया तो वहीं प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव प्रदीप कासनी ने नियमों को ताक पर रखकर नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए इसपर साइन करने से इनकार कर दिया था। इस बीच कासनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके विरोध जताने के कारण अब उन्हें एसएमएस के जरिए राज्य के चीफ सेक्रेटरी एससी चौधरी धमकी दे रहे हैं।
एसएमएस के जरिए चीफ सेक्रेटरी ने प्रदीप कासनी को धमकाते हुए लिखा है कि 'गुड नाइट...प्लीज सेलिब्रिटी वाली हैसियत इंजॉय करो...लेकिन, अपनी मां का दूध पिया है तो मेरे सारे मेसेज प्रेस को दिखा देना। कासनी ने कहा कि नियुक्तियों पर आपत्ति जताने के कारण मुझे हर तरफ से टारगेट किया जा रहा है।
जब इस बावत चीफ सेक्रेटरी एससी चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने सिरे से इस बात से इंकार कर दिया। उन्होंने एक टीवी चैनल पर कहा कि उन्होने एसएमएस के जरिए धमकी नहीं बल्कि बधाई दी है। गौरतलब है कि प्रदीप कासनी ने सीएम हुड्डा को जानकारी दी थी कि इन कमिश्नरों की नियुक्तियों में नियमों का पालन नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications