सोनाली फोगाट के वीडियो ने खड़ा किया बखेड़ा, दलित ह्यूमन राइट्स के कन्विनर बोले- माफी मांगो, केस करेंगे
हांसी। चायनीज एप टिक-टॉक पर लाखों फॉलोअर्स वाली भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाली ने पिछले महीने फेसबुक पर जो वीडियो लाइव किया था, उसमें उन्होंने अनुसूचित जाति-समाज के बारे में आपत्तिनजक शब्द बोला था। जिस पर उक्त समाज के लोगों ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने की बात कही है। दलित ह्यूमन राइट्स के कन्विनर रजत कलसन ने कहा कि, सोनाली ने प्रतिबंधित शब्द इस्तेमाल किया, ऐसा करके उन्होंने हमारे समाज को अपमानित किया है। अब यदि सोनाली 15 दिन के अंदर सोशल मीडिया पर माफी का वीडियो पोस्ट नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया जाएगा।
Recommended Video

सोनाली को नेशनल अलायंस के 'दलित ह्यूमन राइट्स' के कन्विनर की ओर से वकील के मार्फत कानूनी नोटिस भी भेजा गया है। कन्विनर कलसन का कहना है कि, "बीते 24 जुलाई को सोनाली फोगाट फेसबुक पर लाइव आई थी। जिसमें उसने अनुसूचित जाति समाज के लिए सरकार व अदालत द्वारा प्रतिबंधित शब्द यूज किया। उसने वो शब्द बोला, जो भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस शब्द को आपराधिक माना है। लिहाजा ऐसा करके सोनाली ने पूरे अनुसूचित जाति वर्ग को अपमानित किया है। इसके लिए सोनाली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।" बकौल कलसन, "सोनाली माफी मांगें, वरना जल्द ही हम केस दर्ज कराएंगे।"

रजत कलसन ने कहा कि, सोशल मीडिया पर सोनाली फोगाट के लाखों फॉलोवर्स हैं, अकाउंट्स पर वो अपने वीडियोज पोस्ट करती रहती है। हमने आपत्तिजनक शब्दों वाला वीडियो देखा। उसके बाद उसे नोटिस भेजा है कि, 15 दिन के अंदर सोशल मीडिया पर माफी का वीडियो पोस्ट करें। अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि, सोनाली ने हमारे अनुसूचित जाति वर्ग को अपमानित किया है।












Click it and Unblock the Notifications