कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू- पंजाब में बिजली संकट पर शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल

पंजाब में बिजली संकट के मुद्दे पर शिरोमणी अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि

चंडीगढ़, 5 जुलाई। पंजाब में गहराते बिजली संकट के बीच तमाम विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। बिजली संकट के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हथियार डाल दिये हैं। उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। पूरा पंजाब आज सड़कों पर आ गया है। चारों तरफ बिजली कटौती को लेकर हंगामा मचा हुआ है, लेकिन सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है।

Harsimrat Kaur Badal

उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अपनी पोस्ट बचाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। हरसिमरत कौर ने आगे कहा कि यह लुटेरों की सरकार है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।चिलचिलाती गर्मी के बीच शहरी और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय तक लोड शेडिंग का सामना करने के कारण पंजाब अभूतपूर्व बिजली संकट से जूझ रहा है। बिजली संकट के मुद्दे पर सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। बिजली संकट के कारण जहां एक तरफ आम जनता परेशान है वहीं दूसरी ओर किसान भी अपनी फसल नहीं बो पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में अंर्तकलह, हुड्डा खेमे के विधायकों ने दिल्ली में जमाया डेरा

राज्य के स्वामित्व वाली बिजली वितरण कंपनी पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तलवंडी साबो बिजली संयंत्र की एक इकाई की विफलता और राज्य में बिजली संकट के लिए लंबे समय तक सूखे को जिम्मेदार ठहराया है।

शिअद के एक अन्य नेता सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा सरकार ने पंजाब को बिजली सरप्लस राज्य बनाया था, लेकिन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसे फिर से अंधेरे में धकेल दिया।

उनका यह बयान कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा शासन के दौरान जो बिजली खरीद सौदे हुए उन्होंने राज्य को एक अतिरिक्त वित्तीय बोझ के तले दबा दिया और अब इससे निपटने के लिए जल्द कानूनी रणनीति की घोषणा करेगी।

उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा शासन में बिजली खरीद के लिए 139 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे, इनमें से केवल 17 सौदे ही बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त थे। 1,314 मेगावाट महंगी बिजली के लिए शेष 122 बिजली खरीद सौदे वेबजह किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+