पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में अंर्तकलह, हुड्डा खेमे के विधायकों ने दिल्ली में जमाया डेरा

नई दिल्ली, जुलाई 05: पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में पार्टी के अंदर अंदरुनी कलह देखने को मिल रहा है। हरियाणा कांग्रेस की अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा के खिलाफ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच शुरू हुई तनातनी अब दिल्ली पहुंच गई है। अब पार्टी हाईकमान इस मामले के डेमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है। एआईसीसी हरियाणा इंचार्ज विवेक बंसल और भूपिंदर हुड्डा खेमे के 20 से अधिक विधायक सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में एआईसीसी महासचिव और संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल से मिलने वाले हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के साथ काम करने में असमर्थता जताई है।

Recommended Video

    Haryana Congress में कलह, Kumari Selja के खिलाफ Bhupinder Hooda गुट लामबंद | वनइंडिया हिंदी
    haryana congress internal dispute Bhupinder Hooda HPCC president Kumari Selja

    यह घटनाक्रम एआईसीसी प्रभारी विवेक बंसल द्वारा किए गए दावे एक दिन बाद सामने आया है। उन्होंने कहा था कि, पार्टी में सब कुछ ठीक है और गुरुवार को उनसे मिलने वाले विधायक बैठक से संतुष्ट थे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा खेमे के कांग्रेस विधायकों ने बंसल से मुलाकात कर राज्य संगठन में बदलाव की मांग की थी। इसके अलावा, विधायकों ने आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने में संगठन के साथ-साथ एचपीसीसी प्रमुख शैलजा द्वारा उनकी अनदेखी की गई और राज्य में पार्टी के विस्तार में देरी हुई।

    विधायकों ने कहा कि सैलजा के हरियाणा कांग्रेस की अध्‍यक्ष बनने के बाद से पार्टी निष्‍क्रिय है। पार्टी की कोई गतिविधि नहीं चल रही है। इससे राज्‍य के पार्टी कार्यकर्ताओं में उदासीनता और निराशा है। बंसल ने दावा किया कि मुद्दों को सुलझा लिया गया है, कुछ विधायकों ने वेणुगोपाल के साथ निर्धारित बैठक की पुष्टि की है। वेणुगोपाल से मिलने वाले पहले पांच विधायकों में डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, बीबी बत्रा, कुलदीप वत्स, वरुण मुलाना और बिशन सिंह सैनी शामिल हैं।

    एनसीआर के एक वरिष्ठ विधायक ने कहा कि, हम चुने हुए प्रतिनिधि पार्टी की रीढ़ हैं। राज्य नेतृत्व हमारी उपेक्षा कैसे कर सकता है? ऐसा हरियाणा में हो रहा है। यह वह समय है जब हमें पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है, लेकिन नेतृत्व के दिमाग में कुछ और है। संबंधित घटनाक्रम में, एचपीसीसी अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी नई दिल्ली पहुंचीं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से राज्य में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के बारे में अवगत कराने का आह्वान किया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव ने भी पार्टी आलाकमान से मुलाकात की और शैलजा के साथ एकजुटता व्यक्त की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+