कोरोना का असरः चंडीगढ़ में एक महीने पहले से ही शुरू हो गईं स्कूल में गर्मी की छुट्टियां

चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए आगामी तीन मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां भी समय से पहले शुरू कर दी गई हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बीते सोमवार को यूटी सचिवालय के वॉर रूम में ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। प्रशासक ने सभी सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियों के आदेश दिए हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी गई है।

coronavirus impact summer vacation in schhools from 15 april to 15 may

प्रशासक ने कोरोना वायरस को रोके जाने को लेकर कहा कि चंडीगढ़ में इस महामारी को तभी रोका जा सकता है, जब मोहाली और पंचकूला में सख्ती बरती जाए। शहर की सीमा से आने-जाने वाले लोगों की जांच होनी चाहिए ताकि मोहाली-पंचकूला से इंफेक्शन चंडीगढ़ में न फैले। प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि ट्राइसिटी है।

बता दें कि मोहाली और पंचकूला से रोजाना हजारों लोग चंडीगढ़ आते और जाते हैं। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि 67 टीमें पूरे शहर को सैनिटाइज करने का काम कर रही हैं। इसके अलावा सेक्टर-26 की मंडी में लगने वाली भीड़ को कम किया जा चुका है। चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि शहर में कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है।

सोमवार तक 3622 गाड़ियों को इंपाउंड किया गया है और 306 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा मास्क पहने बिना घूम रहे 80 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि चंडीगढ़ में कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए डोर-टू-डोर स्क्रीनिग हो रही है। डीएचएस डॉ. जी दिवान ने बताया कि अभी तक चार लाख 76 हजार लोगों की स्क्रीनिग हो चुकी है। बापूधाम कॉलोनी, धनास और हल्लोमाजरा जैसे एरिया में स्क्रीनिग हुई है। एमसी कमिश्नर केके यादव ने बताया कि 67 टीमें रोजाना शहर को सेनिटाइज कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+